HomeUncategorizedनहीं रहे पंजाबी गायक राजवीर जवांदा,11 दिनों से थे वेंटीलेटर पर

नहीं रहे पंजाबी गायक राजवीर जवांदा,11 दिनों से थे वेंटीलेटर पर

राजवीर जवांदा

पंजाबी गायक और एक्टर राजवीर जवांदा का मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह पिछले 11 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। उनके निधन से उनके प्रशंसकों तथा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानकारी मुताबिक उनकी पार्थिव देह को अस्पताल से सीधे उनके पैतृक गांव पौना,जगराओं ले जाया जाएगा जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
       गौरतलब है कि जवांदा का बाइक राइडिंग के दौरान पिंजौर के समीप एक्सीडेंट हो गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें हॉस्पिटल लाते समय रस्ते में कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था जिसके बाद दवाइयों के जरिए उनके दिल की धडकनों को चलाया जाता रहा और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।
      राजवीर का जन्म 1990 में जगराओं (लुधियाना) के गांव पौना के एक सिक्ख परिवार में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर एंड टेलीविजन विषय से एमए की पढ़ाई पूरी की।जिसके बाद उन्होंने पंजाबी गायकी तथा अभिनय से लोगों का दिल जीता और मशहूर हो गए। राजवीर ने सुबह 10:50 पर मोहाली के फोर्टिस में अंतिम सांस ली जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments